"वो जाती नहीं हैं..."-गीत

"वो जाती नहीं हैं....."
-------------

वो जाती नहीं हैं,खयालों से मेरे।
जवाबों से मेरे, सवालों से मेरे।

उन्हें सोचता हूँ,
उन्हें चाहता हूँ,
वो रहती यहीं हैं
उन्हें देखता हूँ..
उन्हें वास्ता है..
अंधेरों से मेरे, उजालों से मेरे..
वो जाती नहीं हैं, खयालों से मेरे..

छिटक सुबह जातीं,
चमक जाती राहें,
वो भर देतीं खुशियाँ
उन्हें क्या सराहें...
उन्हें वास्ता है..
अंधेरों से मेरे, उजालों से मेरे,
वो जाती नहीं हैं, खयालों से मेरे..
जवाबों से मेरे,सवालों से मेरे..
वो जाती नहीं हैं, खयालों से मेरे।।।

Comments